सुनील सिद्ध का यूपीएससी सिविल सर्विस में चयन

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य का अंतिम परिणाम कल जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम परिणाम जारी करते हुए कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।

परिणामों में सुनील सिद्ध गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करते हुए अपने गांव बरजांगसर का गौरव बढ़ाया है। सुनील पुत्र भादरनाथ गोदारा ने कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प के मार्ग पर पूर्ण अनुशासन के साथ चलकर 533वीं रैंक हासिल की है। गोदारा के परिवार में ही नहीं गांव भर में उत्साह व उल्लास का माहौल छा गया है। सिद्ध समाज के लोग उन्हें सिद्ध समाज का पहला आईएएस बताते हुए बधाइयां दे रहें है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध ने बताया कि सिद्ध समाज की सर्वाधिक जनसंख्या इसी क्षेत्र में है और अपने ही क्षेत्र के युवा की इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे समाज को गर्व है। सुनील के मामा भु अभिलेख निरीक्षक दुलनाथ सहित मौजिज लोग उन्हें शुभकामनांए दे रहें है।

Comments